बाड़मेर | आर्थिक दृष्टि से कमजोर विद्यार्थियों की सहायता के मुद्दे को लेकर शनिवार को बैठक राणी रूपादे संस्थान में आयोजित होगी। महेंद्रसिंह तारातरा ने बताया कि विद्यार्थियों की सहायता के लिए राजपूत शिक्षा कोष के बैनर तले शनिवार शाम 5.30 बजे बैठक रखी है। पूर्व सांसद नारायण सिंह माणकलाव, मनोहर सिंह कोरणा और रावत त्रिभुवन सिंह बाड़मेर का सान्निध्य रहेगा।