धनाऊ | जिला एथलेटिक्स संघ बाड़मेर की ओर से जिला स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 20 मई को सवेरे 6:30 बजे आदर्श स्टेडियम में आयोजित होगी। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव देवाराम खोथ ने बताया कि प्रतियोगिता में 18 से 35 वर्ष तक के पुरुष व महिलाएं भाग ले सकते हैं। प्रथम स्थान प्राप्त विजेता एथलीट निर्धारित मापदंड पूर्ण करने पर 6 से 7 जून को उदयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगा।