पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 50 मरीजों की निशुल्क जांच कर उपचार किया

50 मरीजों की निशुल्क जांच कर उपचार किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर | धन्वंतरी हॉस्पिटल एवं मल्टी स्पेशीलिटी सेंटर नेहरू नगर बाड़मेर की ओर से एक वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में नि:शुल्क सर्जिकल जांच शिविर का आयोजन हुआ। इसका मीडिया पार्टनर दैनिक भास्कर रहा। डॉ. आर.एल. चौधरी ने बताया कि रविवार को 60 मरीजों की सर्जरी की। इसी तरह डॉ. मेघा वैष्णव ने 40 मरीज, डॉ. आरके चौधरी ने 30 मरीज, डॉ. दीपक वैष्णव ने 20 मरीजों की निशुल्क जांच की। हड्‌डी रोग विशेषज्ञ द्वारा जॉइंट रिप्लेसमेंट के लिए मरीज को भर्ती किया जिसका सोमवार को ऑपरेशन होगा। इसी के साथ जनरल सर्जन द्वारा छोटे-छोटे ऑपरेशन शिविर में ही कर दिए। ।धन्वंतरी हॉस्पिटल के निदेशक ओमप्रकाश धतरवाल ने बताया कि हॉस्पिटल ने सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण करने पर रविवार को निशुल्क जांच शिविर व कम दर में ऑपरेशन किए गए। बाड़मेर का एकमात्र मल्टी सर्जिकल हॉस्पिटल जहां पर सबसे ज्यादा नॉर्मल डिलेवरी हुई है। इस अस्पताल में जनरल व लेप्रोस्कोपिक सर्जन, हड्‌डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ, स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की सेवाएं उपलब्ध है।

खबरें और भी हैं...