पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगर परिक्रमा : 44 डिग्री तापमान में श्रद्धालुओं ने की 24 किमी पैदल यात्रा, जसदेर धाम में संतों ने दिए प्रवचन

नगर परिक्रमा : 44 डिग्री तापमान में श्रद्धालुओं ने की 24 किमी पैदल यात्रा, जसदेर धाम में संतों ने दिए प्रवचन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अधिकमास की नगर परिक्रमा में सर्वसमाज के श्रद्धालुओं ने रविवार को चौबीस किमी. पैदल यात्रा कर नगर परिक्रमा पूरी की। रविवार सुबह 5 बजे सदर बाजार स्थित हनुमानजी मंदिर से नगर परिक्रमा शुरू हुई। ध्वजवाहक घनश्याम त्रिवेदी के नेतृत्व में यह यात्रा हनुमानजी मंदिर से शुरू होकर अम्बेडकर चौराहा, मुनाबाव रोड, होते हुए पहाड़ों के पीछे से होते हुए गोपाल गौशाला पहुंची। यहां पर पैदल यात्रियों ने मंदिर में दर्शन किए तथा कुछ देर विश्राम किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाया व दान पुण्य किया। इसके बाद हिंगलाज मंदिर से होते हुए इंदिरा नगर, इंदिरा कॉलोनी, आरटीओ कार्यालय होते हुए यात्रा जसदेर धाम पहुंची। यहां पर यात्रियों के विश्राम के लिए व्यवस्था की हुई थी। इस दौरान जसदेर धाम में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। यहीं पर कई निशुल्क पेयजल,शिकंजी, छाछ, ज्यूस के स्टॉल लगे हुए थे। हजारों की संख्या में पहुंचे महिला-पुरुषों की जसदेर धाम में जोरदार भीड़ लगी रही। इसके अलावा दूसरी ओर खाना व नाश्ते की स्टॉलें लगाई गई, जहां पर निशुल्क सेवा शुल्क के बदले भोजन व नाश्ता उपलब्ध करवाया जा रहा था। इस दौरान 36 कौम के श्रद्धालुओं ने परिक्रमा में भाग लिया। यहां पर साधु संतों के प्रवचन, सम्मान आदि के बाद शाम चार बजे यात्री पैदल सदर बाजार हनुमानजी के मंदिर पहुंचे तथा पूजा अर्चना के बाद नगर परिक्रमा का समापन किया।

परिक्रमा मार्ग में लगी 22 स्टॉलें : नगर परिक्रमा के दौरान पैदल यात्रियों की सेवा व सुविधा के लिए 22 जगह कई लोगों व समाजों ने स्टॉलें लगाई। यहां पर परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं सहित आने जाने वाली सभी यात्रियों को निशुल्क पानी, शर्बत, तरबूज, खरबूजा, लस्सी, छाछ, नींबू पानी की सुविधा दी गई। इन सेवा भावी संगठनों ने यात्रियों सहित राह चलते लोगों को मान मनुहार कर आवभगत की। इन बाइस स्टॉल में स्वामी ओमपुरी, जयेश सोनी, हाकमसिंह, वखताराम सोलंकी, खेताराम माली, राइका छात्रावास, अशोक खत्री, उम्मेदसिंह, स्वामी ओमपुरी महाराज, जूंझारसिंह वीदावत, प्रेम प्रजापत, कमलसिंह भाटी, कैप्टन हीरसिंह भाटी, नरेंद्रसिंह गहलोत, गोस्वामी समाज, लच्छाराम प्रजापत, अशोक सोनी, करणी महिला मंडल, हिंदू लखारा समाज, मेजर दलपत शक्ति संगठन, श्रीयादे शक्ति सेना आदि ने स्टॉलें लगाई। इसके साथ ही दर्जनों की संख्या में चल वाहन पानी पिलाकर सेवा कार्य में लगे हुए थे।

धर्म-समाज

सर्वसमाज ने अधिकमास की नगर परिक्रमा की, सेवा के लिए उमड़ा शहर, सेवादारों की सेवा को सराहा

बाड़मेर. अधिक मास की नगर परिक्रमा के दौरान जसदेर धाम में विश्राम करती महिलाएं।

बाड़मेर . जसदेर धाम में शॉल ओढ़ाकर संतों का बहुमान करते हुए।

जसदेर धाम में हुआ विश्राम, प्रवचन व सम्मान समारोह

परिक्रमा यात्रा के जसदेर धाम पहुंचने पर यहां पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए नगर परिक्रमा आयोजन समिति की ओर से अच्छी व्यवस्था की गई। जगह जगह बड़े बड़े शामियाने लगाए गए। साथ ही छाया, पानी, बैठने की अच्छी व्यवस्था की गई। इस दौरान कई भजन गायकों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को स्वामी खुशालगिरी महाराज, प्रतापपुरी महाराज सहित अन्य कई साधु संतों ने सनातन धर्म व नगर परिक्रमा का महत्व आदि के बारे में प्रवचन दिए। इस दौरान सम्मान समारोह में संतों का सम्मान किया गया। जिसमें खुशालगिरी महाराज का सम्मान सेवा समिति के अध्यक्ष रामूराम सोनी, प्रतापपुरी महाराज का सम्मान समिति उपाध्यक्ष बाबूलाल माली, नारायणपुरी महाराज का सम्मान समिति के मीडिया प्रभारी रमेश सिंह ईंदा, सियारामदास महाराज का सम्मान किशोर भार्गव, हुकमपुरी महाराज का सम्मान शंकर मोदी ने माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर बहुमान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी का सम्मान बंशीलाल अग्रवाल, गंगाविशन अग्रवाल ने माला व शॉल ओढ़ाकर किया गया। इस आयोजन के भामाशाहों, भोजन प्रसादी में सहयोगी, परिक्रमा के दौरान विभिन्न समाजों व संगठनों के सहयोग व कार्यक्रम को सफल बनाने वाले कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...