पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधानसभा बूथ निर्माण के लिए बैठक ली

विधानसभा बूथ निर्माण के लिए बैठक ली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर | जोधपुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन राज्यमंत्री प्रो. महेंद्र सिंह राठौड़ रविवार शाम बाड़मेर पहुंचे। जिला प्रमुख रमेशसिंह ईंदा ने बताया कि बाड़मेर जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों के बूथों के सत्यापन को लेकर सभी मंडलों की बैठक रविवार को शाम 5 बजे कलिंगा होटल में ली। बैठक में प्रो. राठौड़ ने कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत और मेरा बूथ कमल का बूथ का नारा देते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को कार्य विभाजन कर जिम्मेदारियां दी गई। बाड़मेर विधानसभा के सभी पांच मंडलों के सभी बूथ कार्यों का विभाजन किया जाकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिनकी मॉनिटरिंग वह खुद करेंगे। बैठक में विजेंद्र पूनिया, पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप पालीवाल, आदूराम मेघवाल, जिला महामंत्री बालाराम मूंढ और नगर अध्यक्ष मोहनलाल कुर्डिया का सानिध्य रहा। इस बैठक में पार्षद जगदीश खत्री, पियूष डोसी, बलवंतसिंह भाटी, अमरसिंह भाटी, रामसिंह बोथिया, दाऊलाल प्रजापत, मोहनदान देथा, भैराराम देवासी, अम्बालाल अलबेला, नरपतसिंह धारा, पृथ्वी चंडक, हितेन सिंधी, मोहन राईका, आनन्द पुरोहित, गौरव खत्री, गोपालदास वडेरा, जयश्री खत्री सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच का संचालन जिला मंत्री महावीरसिंह चुली ने किया।

खबरें और भी हैं...