पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक दिन में 3 आत्महत्याएं: 2 महिलाएं टांके व कुएं में कूदी, पीजी कॉलेज का छात्र ट्रेन के आगे कूदा, मौत

एक दिन में 3 आत्महत्याएं: 2 महिलाएं टांके व कुएं में कूदी, पीजी कॉलेज का छात्र ट्रेन के आगे कूदा, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर जिले में लगातार आत्महत्याओं का ग्राफ बढ़ रहा है। कभी पारिवारिक परेशानी से महिलाएं बच्चों के साथ टांके में कूद आत्महत्याएं कर रही है तो कभी प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी युगल पेड़ से लटक जान दे रहे है। मंगलवार को भी जिले में दो महिलाओं समेत तीन लोगों ने आत्महत्याएं कर ली। इसमें दो घटनाएं श्रीरामवाला व बिसारणिया में टांके व कुएं में कूद विवाहिताओं ने आत्महत्याएं की है, जबकि बाड़मेर शहर के पास ट्रेन के आगे कूद एक 18 वर्षीय युवक ने जान दे दी। आत्महत्याओं की बढ़ रही घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई है।

एक साल से प|ी ससुराल नहीं आई, पति ट्रेन के आगे कूदा, मौत

बाड़मेर सदर थाना क्षेत्र के जसदेर तालाब से पहले एक युवक ने ट्रेन के आगे कूद जान दे दी। पुलिस के मुताबिक युवक की शादी एक साल से हो रखी थी, लेकिन प|ी ससुराल नहीं आ रही थी। इससे युवक परेशान भी था। एसआई चुन्नीलाल ने बताया कि कानाराम पुत्र चुतराराम जाट निवासी टाकू बेरी ने मालाणी ट्रेन के आगे कूद जान दे दी। युवक के कब्जे से एक पत्र बरामद हुआ है, जिस पर उसके मोबाइल नंबर और नाम पत्ता लिखा हुआ है। इसके अलावा आधार कार्ड व कॉलेज आईडी कार्ड बरामद हुआ है। युवक शहर में रहकर कॉलेज स्तर की पढ़ाई कर रहा था। पारिवारिक परेशानी की वजह से युवक ने ट्रेन के आगे कूद जान दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया है।

ससुराल वाले ताने मारते थे, विवाहिता कुएं में कूद की आत्महत्या

चौहटन थाना क्षेत्र के श्रीरामवाला में एक विवाहिता ने कुएं में कूद कर जान दी। वजह यह है कि ससुराल पक्ष के लोग उसे ताने मारते थे। हालांकि परिजनों ने दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है। विवाहिता की शादी 7 साल पहले हुई थी। 4 साल की एक लड़की और 6 माह का लड़का है। घटना की सूचना पर थानाधिकारी सुरेंद्र प्रजापत तथा डीएसपी सुरेंद्र कुमावत मौके पर पहुंचे। शोभाला जैतमाल निवासी विवाहिता के भाई नारणाराम ने मुकदमा दर्ज करवाया कि उसकी बहिन लक्ष्मी की शादी सात साल पूर्व श्रीरामवाला निवासी भीखाराम पुत्र बांकाराम के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसकी बहिन को सास नेनू, पति भीखाराम व देवरानी जेठी देवी दहेज के लिए परेशान करने लगे और ताना मारते थे। कहते थे कि तुम्हारे पिता फौज में है, लेकिन दहेज नहीं दिया। मंगलवार को सूचना मिली कि आपकी बहिन ने कुएं में कूद गई है। इस पर श्रीरामवाला गए तो पता लगा कि उसकी बहिन का स्त्रीधन हड़प कर उसके साथ मारपीट की और उसकी हत्या कर शव कुएं में डाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पति से झगड़ा हुआ तो प|ी ने टांके में कूद दी जान: किसी बात को लेकर पति से झगड़ा होने पर एक अधेड़ महिला ने टांके में कूद जान दे दी। घटना बिसारणिया गांव की है। पुलिस के अनुसार लालीदेवी प|ी हनुमानराम ने टांके में कूद जान दे दी। सूचना पर चौहटन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीहर पक्ष को सूचना दी। पीहर पक्ष की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया।

खबरें और भी हैं...