पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले का पारा 45 डिग्री के करीब पहुंचा बारिश की संभावना

जिले का पारा 45 डिग्री के करीब पहुंचा बारिश की संभावना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौसम विभाग के बारिश व तेज आंधी के पूर्वानुमान के बीच मंगलवार को शहर के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। सुबह से गर्मी का असर दिखाई देना लगा और दोपहर को सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। गर्मी व लू से लोग परेशान रहे। दोपहर के बाद आसमान में बादल छा गए। शहर का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री से बढ़कर 44.5 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 29.1 डिग्री से लुढ़ककर 29.3 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अब आने वाले दिनों में बरसात की संभावना हैं। 20 मई तक लू का प्रकोप जारी रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार अब फिर से गर्मी अपना तेज तेवर दिखाएगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री से अधिक रहेगा। दिन में लू की गति तेज हो रहेगी। अगले 7 दिन तक तापमान 45 डिग्री से अधिक रहने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...