पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष जारी रखें : सऊ

लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष जारी रखें : सऊ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर | निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति होने तक संघर्ष जारी रखें, सफलता अवश्य मिलेगी। आईआरएस खेताराम सऊ ने मयूर नोबल्स एकेडमी में विद्यार्थियों को सं‍बोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा कि मयूर नोबल्स में नियमित अध्यापन कराने के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की। तृतीय श्रेणी अध्यापक, व्याख्याता के उपरांत संघर्ष के दरम्यान ही आईआरएस में चयन हुआ। निदेशक रेवंत सिंह राणासर ने कहा कि खेताराम सऊ विद्यालय कार्य के प्रति समर्पित रहते हुए अपने भविष्य निर्माण के प्रति पूर्ण रूप से सचेत रहे। कठोर परिश्रम के आधार पर सामान्य परिवेश के उपरांत वे आईआरएस जैसे उच्च पद पर काबिज हुए।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थी किशन शर्मा, राहुल बोहरा, पूनम सिंह, तारेन्द्र सिंह राठौड़, प्रदीप कुमार, जगदीश, विक्रम सिंह राठौड़, विक्रम सिंह चौधरी, हिमांशी सारण, खुशी विश्नोई, रविन्द्र राज, सवाई लाल सोनी, चूनजीत सिंह , आरीफ खान, भानु प्रताप सिंह, नरेश चौधरी, चेतन कुमार, भावेश कुमार को पुरस्कृत किया गया।

खबरें और भी हैं...