भाजपा की जीत पर खुशी जताई
बाड़मेर| भाजपा की कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत पर खुशी मनाई। भाजपा मीडिया प्रमुख भैराराम देवासी ने बताया की कर्नाटक के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत को विजय उत्सव के रूप में जिला अध्यक्ष डॉ. जालमसिंह रावलोत, जिला महामंत्री कैलाश कोटड़िया,नगर अध्यक्ष मोहनलाल कुर्डिया, नगर प्रभारी महावीरसिंह चुली, जिला प्रमुख प्रतिपुष्टि रमेशसिंह इन्दा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शाम 5 बजे स्वामी विवेकानंद सर्किल पर भाजपा की जीत पर पटाखे फोड़े और एक दूसरे का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जितेन्द्रसिंह सेतराऊ, जिला उपाध्यक्ष खुमानसिंह सोढा, अम्बालाल अलबेला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।