मारूड़ी पंचायत वाद मुक्त घोषित
बाड़मेर| ग्राम पंचायत मारूड़ी में न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी एसडीएम नीरज मिश्र ने बताया कि शिविर में 21 परिवारों को आवासीय पट्टे जारी किए गए जो भूमिहीन परिवार से थे। वितरण पट्टों में छह परिवार अल्पसंख्यक समुदाय, छह अनुसूचित जाति परिवार तथा 10 अन्य समुदाय के थे। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास की शत प्रतिशत स्वीकृति आदेश जारी किए गए। मिश्र ने बताया कि उपखंड बाड़मेर की पहली पंचायत है जो वाद मुक्त घोषित हुई है। शिविर में 36 खाता दुरुस्ती, 15 बंटवारे, 72 नामांतरकरण व 79 प्रतिलिपियां वितरित की गई।