छठी पातशाही गुरुद्वारा में बैसाखी की तैयारियां मुकम्मल : मैनेजर
बरनाला| भदौड़ के छठी पातशाही गुरुद्वारा बैशाखी वाला साहिब में वैशाखी के मद्देनजर सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है। जानकारी देते हुए मैनेजर पातशाही दसवीं अमरीक सिंह ने बताया कि हल्का भदौड़ से एसजीपीसी मेंबर बलदेव सिंह चुंघा की देखरेख में बैशाखी के शुभ त्योहार को लेकर सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि वीरवार से श्री अखंड पाठ साहिब शुरू किए गए हैं जिसका 14 अप्रैल को भोग डाले जाएंगे। (गुरबिंदर)