गुरु जी के जीवन व खालसा सृजन दिवस पर कविता पेश की
बरनाला| एसबीएस पब्लिक स्कूल में बैसाखी का त्योहार अध्यापक रमनदीप कौर और गुरमेल सिंह की देखरेख में मनाया गया। इसमें छठीं कक्षा के विद्यार्थियों से मारदा दमामे जट्ट मेले आ गया गीत पर भांगड़ा डाल कर खूब रौनक लगाई। आठवीं कक्षा की अनूप्रीत और महकप्रीत कौर ने गुरु गोबिंद सिंह के जीवन और खालसा सृजन दिवस से संबंधित कविश्री पेश की। प्रिंसिपल कमलजीत कौर ने बताया कि स्कूल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वपक्षीय विकास करना है। इसलिए स्कूल में हर धर्म से संबंंधित दिवस मनाया जाता है। (लखवीर)