पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटियाला रैली को लेकर अध्यापकों ने स्कूलों में की बैठक

पटियाला रैली को लेकर अध्यापकों ने स्कूलों में की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला |साझे अध्यापक मोर्चे की तरफ से 15 अप्रैल को पटियाला में की जा रही हल्ला बोल रैली को सफल करने के लिए अध्यापकों ने आधा दर्जन स्कूलों में बैठक कर शिक्षकों को रैली में शामिल होने के लिए उत्साहित किया। बताते चलें कि सांझा अध्यापक मोर्चे की तरफ से इससे पहले 25 मार्च को लुधियाना में रैली की गई थी। सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ अब अध्यापक सीएम के विधानसभा क्षेत्र में रैली करने जा रहे हैं। अध्यापक मोर्चे के जिला नेता सुखविंदर सिंह भंडारी, सुरेंद्र बरनाला, सिकंदर सिंह ने बताया कि रैली के लिए सभी अध्यापकों को निमंत्रण दिया गया है। उन्होंने बताया की रैली में कंप्यूटर अध्यापक, एसएसए, रमसा, 7854 अध्यापक, शिक्षा प्रोवाइडर, टीचर्स यूनियन आदि भाग ले रहे हैं।

खबरें और भी हैं...