पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 22 मई से 18 जून तक अर्थी फूंक प्रदर्शन करेंगे बिजली कर्मी

22 मई से 18 जून तक अर्थी फूंक प्रदर्शन करेंगे बिजली कर्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर| मुलाजिमों की मांगों को लेकर बिजली मुलाजिम एकता मंच की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। सचिव संगरूर-बरनाला जसमेल सिंह जस्सी ने बताया कि मंच के नेताओं की ओर से अगले संघर्षों के लिए फैसले लिए गए। उन्होंने कहा कि मंच विभिन्न संगठनों के सहयोग से मुलाजिमों की मांगो के लिए संघर्ष करना चाहता था। परंतु कुछ मुलाजिम विरोधी लोक एकता नहीं चाहते। जिसके तहत 22 मई से 18 जून तक डिवीजन स्तर पर अर्थी फूंक प्रदर्शन, 11 जून से 19 जून तक सुबह 9 बजे से 5 बजे तक जनरल ड्यूटी दी जाएगी, 20 जून को हेड आफिस पटियाला के तीनों गेटों को पूरे दिन के लिए जाम किया जाएगा। इस मौके पर गुरदेव सिंह, रणजीत सिंह बिंझोकी, गुरप्रीत सिंह, जरनैल सिंह, महिंदर सिंह, नरिंदर बल्ल, मनजीत चहल आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...