पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनरेगा मजदूरों ने सरकार की अर्थी फूंक किया प्रदर्शन

मनरेगा मजदूरों ने सरकार की अर्थी फूंक किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| महलकलां (बरनाला)

देहाती मजदूर सभा की जिला समिति की तरफ से गांव वजीदके कलां में मजदूरों की मांगों संबंधित नेशनल हाईवे पर केंद्र और पंजाब सरकार की अर्थी जलाकर प्रदर्शन किया गया। इस समय जिला जनरल सचिव भोला सिंह कलालमाजरा, जिला मुख्य सलाहकार चरन सिंह और लाभ सिंह वजीदके ने कहा कि केंद्र और राज सरकार की तरफ से मजदूर के साथ किए वायदे तो क्या पूरे करने थे, बल्कि मजदूरों की भलाई स्कीमों को बंद किया जा रहा है, जिस कारण मजदूर वर्ग में रोष पाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि बंद पड़े नरेगा के काम तुरंत चालू, मेहनताना 600 रुपए प्रति मजदूरी, मजदूरों को 10 रुपए यातायात भत्ता, नरेगा काम के तुरंत पैसे, नरेगा के काम का रिकार्ड सबूत के तौर पर जॉब कार्डों पर लिखना, नरेगा मजदूर की हादसा घटने पर मुफ्त इलाज अौर मौत हो जाने पर पांच लाख रुपए बीमा सहायता के अलावा अोर मांगों को पूरा करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मजदूरों की मांगों की तरफ ध्यान न दिया तो संगठन की तरफ से संघर्ष तेज किया जाएगा। इस मौके पर बचन कौर, भजन कौर, सुरजीत कौर, चरनजीत कौर, इन्द्रजीत कौर, जसप्रीत सिंह, गुरमीत कौर, चरनजीत उपस्थित थे। (धनेर)

सरकार की अर्थी जलाकर प्रदर्शन करते हुए।

खबरें और भी हैं...