तपा| शहर में सरकारी जगहों पर किए कब्जों की भरमार हो गई है अौर अाए दिन और कब्जे किए जा रहे हैं, परंतु प्रशासन इस मामले में चुपी धरे बैठा है अौर नाजायज कब्जे करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही हैं।
शहर में जहां घर की सीढ़ियों के स्टैंप, कार घर के अंदर ले जाने के लिए रैंप सरकारी जगह पर ही बनाए हुए हैं, वहां घर की सबमर्सिबल मोटर लगाने अौर जनरेटर रखने के लिए भी सरकारी गलियों में ही जगह रोकी जा रही है। तपा शहर अंदर 1 नंबर गली से लेकर 10 नंबर गली तक, नामदेव मार्ग से लेकर ढिल्लवां ड्रेन तक बड़े स्तर पर नाजायज कब्जे किए हुए हैं।
लोग निर्माण विभाग के आधिकारियों और नगर कौंसिल तपा के आधिकारियों को पूरी जानकारी होने के बावजूद उनकी चुप समझ से बाहर की बात है। ताजा घटनाक्रम के अंतर्गत सरकारी स्कूल के पीछे, एचडीएफसी बैंक के साथ एक प्रसिद्ध डाॅक्टर की तरफ से सीढ़ियां सड़क के ऊपर से ही निर्माण कर दी। हैरानी की बात यह है कि आस-पास के दुकानदारों की बिजली सप्लाई की तारें भी उस निर्माण की लोहे की सीढ़ी के साथ बंधी हुई हैं। जिस कारण किसी समय भी बड़ा हादसा घट सकता है। इस संबंधित डीसी बरनाला से बात की तो उन्होंने कहा कि वह अधिकारियों से इस मामले संबंधित ड्यूटी लगाते हैं अौर शहर में किए नाजायज कब्जे हटाए जाएंगे। (गर्ग)