पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रक ऑपरेटर्स ने प्रधान के खिलाफ किया प्रदर्शन

ट्रक ऑपरेटर्स ने प्रधान के खिलाफ किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनौला|कांग्रेस द्वारा नियुक्त किए गए दो प्रधान बरजिंदर सिंह टीटू वालिया व कुलदीप सिंह माणक का स्पेशल भरने को लेकर आपस में टकराव होता-होता बच गया, परंतु दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। रविवार को इस संबंध में ट्रक यूनियन धनौला में प्रधान कुलदीप सिंह के समर्थक ऑपरेटर्स ने बरजिंदर सिंह टीटू वालिया द्वारा स्पेशल के रुपए नहीं देने के कारण नारेबाजी करके रोष जताया। जगतार सिंह तारी, गुरप्रीत सिंह गोपी, महेंद्र सिंह, बेअंत सिंह, अमरजीत सिंह, जसवीर सिंह, राजविंदर सिंह, राजू आदि ऑपरेटर्स बरजिंदर सिंह टीटू बालिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि 16 व 18 अप्रैल को स्पेशल लगी थी, जिनके रुपये टीटू वालिया ले गए व अभी तक किसी को रुपये नहीं दिए, जिनको दिए है उनसे 1400 गेट पास का काट लिया, जो सरासर धक्का है। उन्होंने कहा कि वह टीटू वालिया को प्रधान नहीं मानते, क्योंकि वह उनके साथ खड़े होने की बजाय बरनाला से सस्ती गाड़ियां मंगवा कर अपना ही फायदा सोच रहे है। उन्होंने कहा कि विगत पांच माह से वह ट्रक यूनियन धनौला में नहीं आया।

खबरें और भी हैं...