पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूटर में रखे 2.90 लाख लेकर बाइक सवार फरार

स्कूटर में रखे 2.90 लाख लेकर बाइक सवार फरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूटर की डिग्गी में रखे 2.90 हजार रुपए निकाल कर दो बाइक सवार फरार हो गए। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद भागते हुए सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए। इस घटना के बाद शहर में भय का माहौल है। आरोपियों ने 30 सेकेंड के भीतर ही पूरी घटना को अंजाम दे दिया। जानकारी अनुसार पीआरटीसी से रिटायर्ड कर्मचारी गमदूर सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी पक्खो कलां जिला बरनाला का स्टेट बैंक आॅफ इंडिया की पक्का कॉलेज रोड की ब्रांच में पेंशन का खाता है। वह अपने खाते से दोपहर करीब 1 बजे तीन लाख रुपए निकाल कर ले आए। 10 हजार रुपए उन्होंने न्यू पूर्वा टेलर को देने थे। उसे रुपए देने के बाद उन्होंने बाकी 2.90 लाख रुपए स्कूटर डिग्गी में रख लिए। पक्का कॉलेज रोड की सब्जी मंडी में डीएम ज्वैलर्स के पास स्कूटर को सड़क के किनारे खड़ा कर वह सब्जी लेने गए । इतने में एसडी कॉलेज की तरफ आए दो बाइक सवार उसके स्कूटर के पास आकर रूके। उन्होंने डिग्गी तोड़ी व उसमें से रुपए निकाले और फरार हो गए। पूरी वारदात को केवल 30 सेंकेड में अंजाम दिया गया है।

आरोपियों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद : स्कूटर की डिग्गी की टूटने की आवाज सुनकर स्कूटर ने जब तक स्कूटर की तरफ देखा तब तक वह भाग चुके थे। भागते हुए उनकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई। सिटी पुलिस स्टेशन के एसएचओ शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में ले लिए है। उसी के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पीड़ित से घटना की जानकारी लेते हुए पुलिस अधिकारी।

जांच शुरू, नहीं भाग सकेंगे आरोपी : डीएसपी

मौके पर पहुंचे डीएसपी कुलदीप सिंह विर्क ने कहा कि पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस मौके पर मिली जानकारी व सबूतों के आधार पर जांच कर रही है। आरोपी सेखा रोड की तरफ भागे थे। उस रोड पर जितने भी सीसीटीवी लगे हैं। सभी की जांच की जाएगी।

खबरें और भी हैं...