पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंसानियत दिखा कर ठगने वाले चार काबू

इंसानियत दिखा कर ठगने वाले चार काबू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला| बुजुर्गों व अन्य लोगों को इंसानियत दिखाकर उनके रुपए पकड़ खुद लाइन में लग जमा करवाने का झांसा देकर ठगी मारने वाले गैंग का महलकलां पुलिस ने पर्दाफाश किया है। जिनसे एक कार, 500 का एक नोट व 4 मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। थाना महलकलां के एसएचअो संजीव सिंगला ने बताया कि सहायक थानेदार सतपाल सिंह व केस इंचार्ज ने बताया कि आरोपी गुरजीत सिंह निवासी लुधियाना, रवि कुमार निवासी बिहार, रणधीर कुमार निवासी जवाहरपुर व मोनी महतो निवासी लुधियाना जो रुमाल में नोट के साइज की कागज को अच्छी तरह से बांध बैंकों व डाकघरों में जाकर बुजुर्गों व अन्य लोगों को लाइन में लग खुद रुपए जमा करवाने का झांसा देकर उनके रुपए हड़प लेते थे। मामले की जांच कर चारों व्यक्तियों को काबू कर लिया गया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है। इनसे अन्य चोरी व ठगी के मामलों का खुलासा हो सकता है।(कपिल)

खबरें और भी हैं...