पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बराला ने जाखल में किया स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ

बराला ने जाखल में किया स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने बुधवार को जाखल में स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बराला नगरपालिका कार्यालय से झाडू लगाते हुए रेलवे रोड, अनाज मंडी, सुभाष चौक, सब्जी मंडी रोड पर पहुंचे व लोगों को स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन का भी विशेष तौर पर दौरा करते हुए स्टेशन अधीक्षक सूरजभान शर्मा से पीने के पानी व शौचालयों की व्यवस्था बारे भी जाना। जिस दौरान टिकट घर, प्रतीक्षालय के नजदीक तोड़े गए शौचालयों पर चिंता जताई व लोगों को आ रही परेशानी का जायज ठहराया। इस पर उन्होंने स्टेशन अधीक्षक को महिला एवं पुरुष शौचालयों की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। पत्रकार वार्ता में उन्होंने रेप की घटनाओं पर कहा कि पूर्व की सरकारों में ऐसे जघन्य अपराध करने वालों को राजनीतिक सरंक्षण मिलता था लेकिन भाजपा में ऐसे काम करने वालों को कड़ी सजा दी जाती है। इस मौके पर हरमेश शर्मा, अरूण गुप्ता, जोगेंद्र पाल गर्ग, ओमप्रकाश सिंगला, शिवकुमार शिब्बू, तरसेम सिंगला, हरीश गर्ग, किरण शर्मा, जगबीर जग्गा, जगसीर लवला, हरविंद्र लाली आदि मौजूद रहे।

मुहिम

पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बराला नगरपालिका कार्यालय से झाड़ू लगा स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया

जाखल में स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ करते सुभाष बराला ।

भाजपा नेताअों ने सिविल अस्पताल में सफाई की

बरनाला|प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा शुरू की स्वच्छ भारत मुहिम के अंतर्गत सिविल अस्पताल में बरनाला के भाजपा नेताअों द्वारा सफाई की गई। इस मौके पर भाजपा प्रदेश सदस्य प्रेम प्रीतम जिंदल, ललित गर्ग, नगर कौंसिल वाइस प्रधान रघवीर प्रकाश गर्ग, नरेंद्र गर्ग नीटा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मुहिम शुरू कर देश के लोगों को देश को साफ रखने का संदेश दिया गया। इस मुहिम के बाद देश भर में लोगों ने बढ़ कर साथ दिया अौर सफाई मुहिम भी चलाई। उन्होंने कहा कि इसी मुहिम के अंतर्गत बुधवार को बरनाला के भाजपा टीम द्वारा सिविल अस्पताल की सफाई की गई है। (दीपक गर्ग)

खबरें और भी हैं...