बरनाला, तपा, शेरपुर, लोंगोवाल में संगठनों ने किया मार्च
विधायक मीत हेअर के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालते हुए ।
भास्कर संवाददाता|बरनाला
जम्मू के कठुआ में आठ वर्षीय बच्ची के साथ हुए सामूहिक जबर बलात्कार और कत्ल के मामले में इंसाफ की मांग करते आम आदमी पार्टी बरनाला द्वारा विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। यह कैंडल मार्च रेलवे स्टेशन बरनाला से शुरू होकर सदर बाजार होते हुए शहीद भक्त सिंह चौंक पर समाप्त हुआ। विधायक मीत हेयर ने कहा कि इस तरह की घिनौनी हरकत करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए अौर सख्त से सख्त सजा दी जाए।
उन्होंने कहा कि समूह राजनैतिक पार्टियों और धर्मों के लोगों को राजनीति से उपर उठ कर बच्ची के लिए इंसाफ की आवाज बुलंद करनी चाहिए, जिससे फिर समाज में ऐसी घटना न घट सके। इस मौके पर निर्मल सिंह जागल, सूरत सिंह बाजवा, ओम प्रकाश, संदीप सेखों, सौरव सिंगला, मलकीत गोल्डी संघेड़ा, एडवोकेट परविन्द्र सिंह झलूर, एडवोकेट जतिन्दरपाल सिंह गोल्डी, लखवीर खुड्डी, भोला सिंह, महिंद्र सिंह धनौला, बीकर सिंह भोला मंडेर, मलकीत सिंह, जसविन्दर संघेड़ा आदि उपस्थित थे। (लखवीर चीमा)
कैंडल मार्च निकालकर दरिंदों को फांसी दिलाने की मांग
तपा|कठुआ में छोटी बच्ची के साथ दरिंदों की तरफ से किए बलात्कार के बाद उसका कत्ल कर दिया गया, जिसके रोष में तपा की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक जत्थेबंदियों ने मिल कर डाकखाने के पास से कैंडल मार्च निकाला। इस समय लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर आरोपियों को फांसी की मांग कर रहे थे, जिससे आगे से कोई भी घिनौनी हरकत करने का सोच भी न सके। इस कैंडल मार्च में अाप विधायक पिरमल सिंह धौला, मदन गर्ग, धर्मपाल शर्मा, भूषण घड़ैला, सतपाल गोयल, अंकुर कुमार, महेश इन्दपाल, जसविन्दर सिंह चट्ठा, हरदीप सिंह पोपल आदि मौजूद रहे । (अरूण)
कठुआ में बच्ची से गैंगरेप के विरोध में कैंडल मार्च निकाला
शेरपुर में कैंडल मार्च करते जन सहारा वेलफेयर क्लब के सदस्य।
भास्कर संवाददाता|शेरपुर
जन सहारा वेलफेयर क्लब की ओर से समूह धार्मिक, सामाजिक, क्लबों व लोगों के सहयोग से शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान मांग की गई कि कठुआ में हुए मासूम बच्ची के साथ बलात्कार अौर हत्या के आरोपियों को फांसी पर लटकाया जाए।
इस मौके पर एडवोकेट नवलजीत गर्ग, लोक मंच पंजाब के नेता सुखदेव सिंह, सिख बुद्धिजीवी मंच के प्रधान हरबंस सिंह शेरपुर ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह बच्चियों के लिए सुरक्षा प्रबंध के कानून को सख्त करे। मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत व यूपी में लड़की के साथ हुए बलात्कार के आरोपियों को फांसी की सजा दीं जाए। इस मौके पर धरमिंदर सिंह सिंगला, भुपिंदर सिंह धीमान, गोरवीर सिंह गोरा, सुशील कुमार सीला, शमशेर सिंह, कृष्ण कुमार सिंगला आदि उपस्थित थे। (शर्मा)
आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग
लोंगोवाल |जम्मू व यूपी में हुई बलात्कार की घटनाओं के विरोध में जमूहरी संगठनों व समाज सेवी संस्थाओं की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान उन्होंने मांग की कि बलात्कार के आरोपियों को तुरंत फांसी की सजा दी जाए। पंजाब रेडिकल स्टूडेंट यूनियन के प्रधान रशपिंदर जिम्मी, देश भगत यादगार कमेटी के प्रधान बलवीर लोंगोवाल, क्रांतिकारी पेंडू मजदूर यूनियन के जिला सचिव लखवीर लोंगोवाल ने कहा कि ऐसी घटनाएं देश के नाम पर कलंक है। ऐसी घटनाएं देश का माहौल खराब करने के लिए की जा रही है, ताकि अल्पसंख्यकों व दलितों के मन में डर व सहम का माहौल बना रहे। इस अवसर पर तर्कशील सोसायटी के कमलजीत सिंह, नौजवान भारत सभा के चमकौर सिंह, जमीन प्राप्त संघर्ष कमेटी की परमजीत कौर, किसान मोर्चे के भुपिंदर लोंगोवाल, पंजाब स्टूडेंट यूनियन के जसविंदर सिंह, पिरथीचंद, शमशाद खां, अहमद खां और शेर सिंह आदि गणमान्य उपस्थित थे।