अध्यापकों को परेशान करने के रोष में डीईअो दफ्तर में दिया धरना
डीईअो दफ्तर के बाहर धरना देते हुए अध्यापक।
भास्कर संवाददाता|बरनाला
सरकारी स्कूल शिक्षा बचाओ मंच पंजाब द्वारा अपनी मांगों को लेकर बुधवार को डीईअो(एेलीमेंट्री) के दफ्तर अागे धरना देकर प्रदर्शन किया। अध्यापक नरेंद्र गोयल ने बताया कि अध्यापकों द्वारा पंजाब स्तर पर नई बदली नीति के खिलाफ, एसएससी, रमसा, ईजीएसआई/एसटीआर/अाईईटी वालंटियरों को पक्का करने, डीए की किस्त पर लेने, मास्टर कार्ड का स्टेटस बहाल करवाने के लिए लड़े जा रहे संघर्ष के अंतर्गत पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब का बॉयकाट किया हुआ है, परंतु बेवजह अध्यापकों को चेकिंग के नाम पर तंग परेशान किया जा रहा है, जिसके रोष में अध्यापकों द्वारा जिला शिक्षा अफसर एलीमेंट्री बरनाला के दफ्तर का घेराव करके धरना दिया गया है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों की पूर्ति को लेकर संघर्ष इसी तरह जारी रहेगा।
इस मौके पर मंच के नेता हरविंदर सिंह, नरिपजीत सिंह जवंधा, जसवीर बीहला, जसप्रीत सिंह, नरेंद्र शैहणा, अमरजीत कौर, गुरमेल बदरा, भरत कुमार, कुलदीप सिंह भी उपस्थित थे। (लखवीर)