फिल्म कंडे की स्टार कास्ट टीम एलबीएस काॅलेज पहुंचीं
बरनाला|पंजाबी फिल्म कंडे की स्टार कास्ट टीम फिल्म की प्रमोशन के लिए मंगलवार को एलबीएस काॅलेज में पहुंची, जहां सारी टीम का प्रिंसीपल डा. नीलम शर्मा के नेतृत्व में शानदार स्वागत किया गया। लीड एक्टर प्रीत बाठ ने बताया कि 11 मई को रिलीज होने जा रही फिल्म में भावनाएं, ड्रामा, एक्शन सभी कुछ देखने को मिलेगा अौर पूरा मनोरंजन होगा। इस मौके पर काॅलेज स्टाफ ने टीम का सम्मान किया गया। (दीपक)