स्वस्थ तन में स्वस्थ मन निवास करता है : शर्मा
बरनाला|बीवीएम इंटरनेशनल स्कूल में नर्सरी कक्षा से लेकर यूकेजी कक्षा तक के बच्चों को सुबह की सैर करने के फायदों के बारे में बताया गया। इस समय डीपी रमनदीप ने बच्चों को बताया कि सुबह की सैर हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी है। प्रिंसीपल नरेश कुमार शर्मा ने कहा कि गतिविधि से बच्चों को व्यायाम करने के लिए प्रेरित किया, क्योंकि स्वस्थ तन में स्वस्थ मन निवास करता है। (लखवीर)