नाटक का मंचन कर बच्चों को पानी बचाने को किया जागरूक
बरनाला| जय वाटिका पब्लिक स्कूल में ‘एक बूंद पानी’ शीर्षक पर नाटक पेश किया। इसका नाटक का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पानी का सही इस्तेमाल करने के लिए जागृत करना था। अभिनय स्त्रला का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बाल कलाकारों ने मन मोह लिया। छठी कक्षा की छात्रा दशमिता ने कविता पेश की। प्रिंसीपल सीमा मैनन ने बच्चों को पानी का सही इस्तेमाल कर प्रकृति के प्रति योगदान देने को प्रेरित किया।(लखवीर)