मदर टीचर क्रेच में सर्कल टाइम गतिविधि कराई
बरनाला| मदर टीचर क्रेच और प्री-स्कूल बरनाला में सर्कल टाइम गतिविधि कराई गईं। इसमें प्ले वे, नर्सरी और एलकेजी क्लास के सभी बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने ग्रुप में रिंग-ओ-रिंग रोसिस और कोटला छपाकी सी खेल कर आनंद लिया। प्रिंसिपल मोनिका गर्ग ने बताया कि गतिविधियों के साथ-साथ बच्चों के ज्ञान में भी विस्तार होता है और उनमें समायोजन की भावना विकसित होती है। (लखवीर)