पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुलाजिमों ने नोटबंदी के समय किए ओवरटाइम का भत्ता मांगा

मुलाजिमों ने नोटबंदी के समय किए ओवरटाइम का भत्ता मांगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुनाम| दी संगरूर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक संगरूर व बरनाला के मुलाजिमों ने अपनी मांगों को लेकर बैंक के एमडी हरविंदर ढिल्लों व जिला मैनेजर जसपाल सिंह से मुलाकात की। मुलाजिमों ने अपनी मांगों संबंधी हरविंदर ढिल्लों व जसपाल सिंह को ज्ञापन भी सौंपा। जिला प्रधान जगमोहन सिंह ने बताया कि उनकी जायज मांगें पिछले लंबे समय से लटक रही है। उन्होंने मांग की है कि नोटबंदी के दौरान मुलाजिमों ने छुट्टियों के दिनों में जो काम किए हैं, उसका मान भत्ता दिया जाए। पंजाब सरकार द्वारा संशोधित स्केल का 30 प्रतिशत बकाया मुलाजिमों को दिया जाए व कर्जों पर ब्याज की दर कम की जाए। मौके पर हरपाल सिंह, परगट सिंह, रुलदू सिंह, कुंदन, जसमीत, भोला उपस्थित थे। (टिंका)

खबरें और भी हैं...