पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डिस्ट्रिक इंडस्ट्रीज चैंबर ने एक सप्ताह का अल्टीमेटम देकर एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

डिस्ट्रिक इंडस्ट्रीज चैंबर ने एक सप्ताह का अल्टीमेटम देकर एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछले दिनों एसअार स्टील इंड में से 20 लाख के करीब हुई चोरी के मामले के अारोपी 15 दिन बाद भी पुलिस हिरासत से बाहर हैं। व्यापारियों के वफद ने एसएसपी को ज्ञापन देकर एक सप्ताह के अंदर चोरी के आरोपी को काबू करने का अल्टीमेटम दिया, न किए गए तो एसएसपी दफ्तर के अागे धरने की चेतावनी दी है।

बुधवार को बरनाला डिस्ट्रिक इंडस्ट्रीज चैंबर का वफद चेयरमैन विजय गर्ग और प्रधान राज कुमार गोयल के नेतृत्व में एसएसपी हरजीत सिंह को मिला अौर चोर को जल्द से जल्द काबू करने की मांग की। इस समय चैंबर के चेयरमैन विजय गर्ग और प्रधान राज कुमार गोयल ने कहा कि चोरी की वारदात को 15 दिन हो गए हैं, परंतु अभी तक पुलिस इसका कोई सुराग नहीं लगा सकी। उन्होंने कहा कि नानकसर रोड पर स्थित फैक्ट्री में 4 अप्रैल को 25 से 30 क्विंटल तांबा, कंप्यूटर, प्रिंटर/स्कैनर, कैमरे/डीवीआर के अलावा और जरूरी दफ्तरी सामान चोरी हो गया था, जिसकी कीमत करीब 15 से 20 लाख रुपए है। उन्होंने कहा कि यदि चोरियों का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो पंजाब में व्यापार करना मुश्किल हो जाएगा। जबकि चोरी के घटना वाले दिन पुलिस की आईं अलग-अलग टीमों से तरफ से दावा किया गया था कि चोरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। चेयरमैन विजय गर्ग ने कहा कि यदि पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर-अंदर आरोपियों को नहीं ढूंढा तो विरोध में बरनाला और संगरूर जिले के साथ संबंधित फैक्ट्री मालिक और संस्थाअों के साथ मिलकर एसएसपी दफ्तर आगे धरना देंगे। उन्होंने कहा कि मांग पत्र की काॅपी मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह और डीजीपी पंजाब को भी भेजी जा रही है। वफद में चैंबर के उप प्रधान शिव चंद सिंगला, महासचिव वैद्य प्रकाश जिन्दल, सचिव कुलविन्दर कौर, दीपक सोनी, खजांची अजीत गर्ग, ज्वाइंट सचिव जतिन्दर गोयल, प्रेस सचिव पुनीत जैन, राम लाल, राकेश कुमार, नसीब चंद, दीपक कुमार, हरीश गोयल, वकील चंद गोयल, अमित कुमार, दीपक बांसल, मनीश गर्ग, लुकेश गर्ग, रोनित राज के अलावा कई और व्यापारी भी शामिल थे।

इस समय एसएसपी हरजीत सिंह ने कहा कि पुलिस चोरों की तलाश कर रही है, जल्द चोर काबू कर लिए जाएंगे।(लखवीर चीमा)

एसएसपी हरजीत सिंह को डिस्ट्रिक इंडस्ट्रीज चेंबर के अधिकारी ज्ञापन सौंपते हुए।

खबरें और भी हैं...