18 बोतल शराब समेत एक काबू
बरनाला|थाना सिटी पुलिस ने एक व्यक्ति को 18 बोतल अवैध शराब समेत काबू कर मामला दर्ज किया है। थानेदार सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि जसवीर सिंह निवासी संधू पत्ती बरनाला के बारे में पुलिस को सूचना मिली थी कि वह बाहर से सस्ते रेट पर शराब लेकर महंगे रेट पर बेचने का काम कर रहा है। पुलिस ने रेड कर आरोपी को रंगे हाथ काबू किया अौर आरोपी से 18 बोतल अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने एक्साइज एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी। (लखवीर)