पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शैहणा में 10 साल से नहीं बना गर्ल्स कॉलेज

शैहणा में 10 साल से नहीं बना गर्ल्स कॉलेज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के कस्बा शैहणा में लड़कियों के लिए काॅलेज बनाने के अकालियों अौर कांग्रेसियों द्वारा किए वादे अभी तक वफा नहीं हो सके हैं अौर कस्बा निवासियों की काॅलेज बनाने की मांग लगातार जारी है। काॅलेज बनाने के लिए जहां गांव निवासियों ने 8 एकड़ जमीन दी थी अौर अकाली मंत्रियों ने 2008 में नींव पत्थर भी रखा था, परंतु अकाली सरकार के 10 साल दौरान काॅलेज नहीं बनाया गया। अकाली सरकार समय काॅलेज न बनाने पर प्रदर्शन करने वाले कस्बे के कांग्रेसियों ने काॅलेज का मुद्दा खत्म करने के लिए काॅलेज वाली जगह पर लड़कियों के लिए खेल ग्राउंड बना दिया है, जबकि कांग्रेसी नेता सुखविंदर सिंह कलकत्ता अभी भी काॅलेज बनाने की मांग कर रहे हैं।

सियासत

10 साल पहले रखा था नींव पत्थर, पार्टी स्तर पर गुट बन गए अौर कॉलेज का मुदा खत्म

काॅलेज बनाने के लिए 2008 में रखे नींव पत्थर की फाइल फोटो।

‘कॉफी विद कैप्टन’ में कॉलेज बनाने का किया था वादा

शैहणा काॅलेज का मुद्दा गांव में पार्टी स्तर पर बनी गुटबंदी से काॅलेज का मुद्दा खत्म होते जा रहा है। यह काॅलेज एसडी सभा बरनाला ने बनाना था। अकाली मंत्री रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा, एसएलए बलवीर सिंह घुंनस ने 16 अप्रैल 2008 को काॅलेज का नींव पत्थर रखा। चुनाव के दौरान कॉफी विद कैप्टन प्रोग्राम में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शैहणा में कॉलेज बनाने के लिए वादा किया, परंतु एक साल बाद कैप्टन सरकार द्वारा भी इस संबंधी कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। अब बेटी पाठशाला समिति ने इसी आठ एकड़ जमीन में 2.5 एकड़ में लड़कियों की खेल के लिए ग्राउंड बनाने का प्रयास किया है। काली-भाजपाई अौर कांग्रेसी एक दूसरे से पलड़ा झाड़ रहे हैं। कस्बे के सीनियर कांग्रेसी नेता सुखविंदर सिंह कलकत्ता ने कहा कि वह शैहणा में कॉलेज बनवाने के लिए कांग्रेस सरकार के उच्च स्तरीय नेतआों तक पहुंच करेंगे अौर कांग्रेस सरकार के राज्य में हर हाल में काॅलेज बनाकर ही दम लेंगे।

खबरें और भी हैं...