पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आत्महत्या के लिए मजबूर करने का पति पर पर्चा

आत्महत्या के लिए मजबूर करने का पति पर पर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घर में फंदा लगाकर महिला ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने लड़की की माता के बयान के आधार पर पर्चा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस स्टेशन सदर की एसएचओ सब इंस्पेक्टर संदीप कौर ने कहा कि पुलिस ने मृतका मनदीप कौर की माता जसबिंदर कौर के बयान के आधार पर उसके पति गुरप्रीत सिंह पर पर्चा दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि उसकी बेटी की शादी सात साल पहले गुरप्रीत सिंह से हुई थी। वह उसे हमेशा मारपीट करके परेशान करता था।

सोमवार सुबह उन्हें लड़की के पड़ोसियों ने फोन किया कि उनकी बेटी ने खुदकुशी कर ली है, जिसके बाद वह जलालाबाद से हंडियाया पहुंचे। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पातल बरनाला के शव ग्रह में रखवा दिया है। केस की कार्रवाई पुलिस चौकी हंडियाया के इंचार्ज गुरसिमरनजीत सिंह कर रहे हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा कि मौत फंदा लगाने से पहले उसके साथ किसी तरह की मारपीट तो नहीं हुई थी।

खबरें और भी हैं...