बरनाला|न्यू होराइजन स्कूल में में विद्यार्थियों को रुबेला व खसरा के टीके लगाए 15 साल तक के बच्चों को सिविल अस्पताल से आई टीम ने टीके लगाए। इस मौके पर प्रिंसिपल प्रवीण शर्मा व डायरेक्टर कुलदीप शर्मा ने बताया की सेहत विभाग के निर्देशों के अनुसार स्कूल के बच्चों को टीके लगाए गए हैं।
टीकाकरण से पहले सोशल मीडिया पर एक अफवाह फैल गई थी कि इन तरीकों से बच्चों को नुकसान होगा, जिसके चलते टीकाकरण से पहले उनके माता-पिता को सहमति में लिया गया है। उसके बाद ही उन्हें टीके लगाए गए हैं। सभी बच्चों को टीके लगाकर उन्हें सर्टिफिकेट भी दिए गए।