पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीईअो ने विद्यार्थियों को सिखाया हिम्मत व जज्बे से हासिल करंे शिक्षा

डीईअो ने विद्यार्थियों को सिखाया-हिम्मत व जज्बे से हासिल करंे शिक्षा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समागम में डीईअो राजवंत कौर, प्रबंधक विद्यार्थियों के साथ।

बरनाला |क्रम सिंह मेमोरियल पुस्तकालय हंडियाया में मेरिटोरियस स्कूलों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को मिलने के लिए जिला शिक्षा अफसर राजवंत कौर ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को हिम्मत और जज्बे के साथ शिक्षा प्राप्त करने के लिए खुल कर विचार-विमर्श करते हुए अपनी जिंदगी के तजुर्बे भी साझे किए। इसके अलावा खास तौर पर पहुंचे परविन्द्र सिंह मान ने भी जिंदगी की तल्ख हकीकतें विद्यार्थियों के साथ सांझी की। इस समय समाजसेवी जगजिन्दरजीत सिंह द्वारा विद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट दी गई। पुस्तकालय के प्रबंधक और परीक्षा के आयोजक सुखवीर सिंह ने तैयारी कराने वाले अध्यापकों सुखपाल सिंह रुपाल हंडियाया, रुपिन्दर सिंह, हरदीप सिंह का धन्यवाद करते हुए बताया कि इन विद्यार्थियों की तैयारी के लिए मास्टर निर्मल सिंह, जेल नाभा के सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिंह, प्रिंसिपल भुपिन्दर सिंह मान, प्रिंसिपल बलजिन्दर सिंह सिद्धू और सुरेश कुमार का भी भरपूर योगदान है। अंत में पुस्तकालय के निर्माता मास्टर बलवीर सिंह नत्त ने पहुंची हस्तियों का धन्यवाद किया।(लखवीर चीमा)

खबरें और भी हैं...