पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाबा गांधा स्कूल में बच्चों को एमआर टीके लगाए

बाबा गांधा स्कूल में बच्चों को एमआर टीके लगाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाबा गांधा स्कूल में बच्चे टीके लगवाकर सर्टिफिकेट दिखाते हुए।

बरनाला|बाबा गांधा स्कूल में में विद्यार्थियों को रुबेला व खसरे के टीके लगाए गए। इस मौके पर सेहत विभाग की टीम ने सीनियर डॉ. ज्योति कौशल की अगुवाई में टीके लगाए। डॉ. ज्योति कौशल ने कहा कि ये टीके 9 माह से लेकर 15 साल के बच्चों के लिए बेहद जरूरी है। टीकाकरण से पहले सोशल मीडिया पर एक अफवाह फैल गई थी कि इन टीको से बच्चों को नुकसान होगा। सभी बच्चों को टीके लगाकर उन्हें सर्टिफिकेट दिए गए। (कपिल)

सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों की तरफ ध्यान न देने के लिए किया जागरूक

स्कूल में 120 बच्चों का किया टीकाकरण

सुनाम |सेहत विभाग की ओर से शुरू की गई मुहिम के तहत सेहत कर्मचारी गुरप्रीत सिंह की अगुवाई में माता गुजरी पब्लिक स्कूल के छात्रों का टीकाकरण किया गया। इस मौके सेहत कर्मचारी जसवीर कौर ने बताया कि स्कूल में 120 बच्चों का टीकाकरण किया है। जबकि 45 छात्र बाकी बचे है। जिनका टीकाकरण अगले सप्ताह कर दिया जाएगा। इस मौके स्कूल प्रिंसिपल संपूर्ण सिंह ने कहा कि टीका बच्चों की सेहत व भविष्य के लिए सुरक्षित है।

खबरें और भी हैं...