बरनाला|प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा लगाई गई पेंशनों के कार्ड प्रदेश कांग्रेस के मीत प्रधान केवल सिंह ढिल्लों की टीम के मेंबरों द्वारा बांटे गए। सियासी सचिव गुरजीत सिंह बराड़ ने बताया कि प्रदेश सरकार की ढिल्लों की अगुवाई में करीब दो माह पहले हलका बरनाला के सभी गांवों में कैंप लगा कर पेंशन के कार्ड बनाए गए थे, वो सभी कार्ड अब बन कर आ गए है। उन्होंने कहा कि गांव कर्मगढ़ में हैप्पी ढिल्लों द्वारा कार्डों को बांटा गया। इस मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सत्ता संभालते ही पेंशन 500 से बढा कर 750 रुपए कर दी थी, अब इस पेंशन को 2 हजार रुपए कर दिया जाएगा।(दीपक)