पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एडीसी ने एट्रोसिटी एक्ट के उपबंधों को सही से लागू करने की हिदायत दी

एडीसी ने एट्रोसिटी एक्ट के उपबंधों को सही से लागू करने की हिदायत दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैठक में हिस्सा लेते हुए एडीसी व अन्य अधिकारी।

बरनाला|असिस्टेंट डिप्टी कमिश्नर संदीप कुमार की अध्यक्षता मेंे एट्रोसिटी एक्ट के अंतर्गत गठित जिला विजिलेंस और मॉनिटरिंग समिति की मीटिंग हुई। एडीसी ने बताया कि सरकार की तरफ से बनाई गई जिला विजिलेंस और मॉनिटरिंग समिति का मुख्य मकसद अनुसूचित जाति परिवारों के खिलाफ होने वाले किसी भी किस्म के अत्याचार से बचाना होता है। इस एक्ट के अंतर्गत आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाई जाती है। असिस्टेंट डिप्टी कमिश्नर संदीप कुमार की तरफ से जिला पुलिस जांच में तेजी लाने के आदेश दिए गए, जिससे पीड़ितों को इंसाफ मिल सके। पुलिस विभाग की तरफ से दर्ज किए गए मामलों और जिला अटार्नी बरनाला के दफ्तर में चल रहे मामलों पर विचार अदला-बदली किया गया और एक्ट के अनुसार योग्य मामलों के लिए मुआवजा स्वीकृत किया गया। भलाई विभाग के अधिकारियों की तरफ से एक्ट अनुसार बकाया चल रहे मामलों को समिति के ध्यान में लाया गया। इस मीटिंग में एसपी (एएच) शरनजीत सिंह, एडीए दिलप्रीत सिंह, जिला भलाई अफसर बलजिन्दर बांसल, वेटरनरी अफसर डाॅ. मिश्र सिंह, वेटरनरी अफसर डाॅ. रछपाल सिंह, मेजर सिंह, राजेश भूटानी, राणा रणदीप सिंह, जोगिंद्र सिंह, बलदेव सिंह, काका सिंह, राजिन्दर पाल सिंह, लाभ सिंह और बसंत आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...