पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विद्या भारती का उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया का ज्ञान देना : सतपाल

विद्या भारती का उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया का ज्ञान देना : सतपाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मां सरस्वती की पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए।

बरनाला| सर्वहितकारी सीनियर सेकेंडरी विद्या मंदिर में तीन दिवसीय बाल भारती कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित करके सरस्वती वंदना से हुआ। मुख्य वक्ता सतपाल बंसल, कार्यक्रम उपाध्यक्ष बालमुकुंद, प्रबंधक भारत भूषण, संसारी लाल, अमित डोगरा मनोज, गुरविंदर, विद्यालय प्रधानाचार्य संजीव चंदेल उपस्थित हुए। सतपाल भाषण में कहा कि विद्या भारती का उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया का प्रत्यक्ष ज्ञान देना है और नेतृत्व, क्षमता, प्रबंधन एवं निर्णय कौशल गुणों का विकास करना है। अमित डोगरा ने कार्यक्रम के उद्देश्य प्रस्तावना के बारे में विद्यार्थियों को अवगत करवाया। संजीव चंदेल ने कहा कि कार्यशाला 3 दिन तक चलने वाली है। कार्यक्रम के अध्यक्ष बालमुकुंद व प्रबंधक भारत भूषण ने मेहमानों का अभिनंदन किया। (लखवीर चीमा)

खबरें और भी हैं...