बरनाला| दुनियादारी में उलझकर हमें भगवान को नहीं भूलना चाहिए, क्योंकि राम का नाम ही हमें इस लोक के साथ अगले लोक में सुख देगा। यह बात माता बिमला देवी ने अग्रवाल सभा के प्रधान बाबू अजय कुमार के घर पर कही। उन्होंने कहा कि इंसान जब जन्म लेता तो तब से उसकी मृत्यु निश्चित हो जाती है, इसलिए हमें अपने संस्कार नहीं भूलने चाहिए। जो इंसान गलत काम करता है वह नरकों में जाता है। जिसे उसे तरह तरह की यातनाएं दी जाती है। उन्होंने कहा कि जो इंसान हर रोज अपने नितनेम में भगवान का जाप करता है उसे कभी भी किसी प्रकार की मुश्किल नहीं आती, इसलिए हमें सदेव भगवान को याद रखना चाहिए। (सनी)