पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चोरी के मामले को हल करवाने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

चोरी के मामले को हल करवाने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला |जिला इंडस्ट्री चैंबर ने जिला पुलिस मुखी को मांगपत्र देकर जिले में हो रही चोरी की वारदातों पर नकेल कसने व पुरानी चोरी के मामले को हल करने की मांग की गई। इस मौके पर चेयरमैन विजय कुमार व प्रधान राजकुमार ने कहा कि चोरी की बढ़ रही घटनाओं के कारण इंडस्ट्री के मालिकों में सहम का माहौल है। कुछ दिन पहले एक फैक्ट्री में 20 लाख रुपए की चोरी हो गई थी, जिसे तलाश नहीं किया जा सका। इस चोरी के मामले को जल्द से जल्द सुलझाया जाए। जिससे इंडस्ट्री के मालिकों का हौसला बढ़ सके। उन्होंने कहा कि वह हर तरह की सुविधा फैक्ट्री के अंदर रखते है, लेकिन चोर बड़े शातिर है। पुलिस को जल्द से जल्द उन पर नकेल कसनी चाहिए। इस मौके पर बडी संख्या में व्यापारी हाजिर थे। इस मौके पर प्रवीण कुमार बबली, महेश लौटा, हेम राज, राजीव लूबी, अनिल नाणा, धीरज दधाहूर, दीपक सोनी, अशोक कुमार, शिव चंद, नीरजड जिंदल आदि हाजिर थे। इस मौके पर जिला पुलिस मुखी हरजीत सिंह ने कहा कि चोरी को अंजाम देने वाले किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। पुलिस जल्द से जल्द चोरों को पकड़ कर चोरी किया हुआ माल बरामद करवाएगी। (लखवीर)

जिला पुलिस मुखी को मांग पत्र देते हुए व्यापारी।

खबरें और भी हैं...