बरनाला |बच्चों की देखभाल मदर सही तरीके से कर सके। इसके लिए उन्हें तंदरुस्त रहना जरूरी है। उन्हें तंदरुस्त रखने के लिए स्कूल ने मदर्स को योगा टिप्स दिए। यह बात सोमवार को वाईएस जैनेक्सट स्कूल शिव वाटिका में योग गुरु डॉ. रवि बांसल ने आसन सिखाते हुए कहीं। पीआरओ पुष्पा मित्तल ने बताया कि इंचार्ज पूजा वर्मा के निदेशन में डॉ. रवि बांसल ने लेडीज को पहले योग शिक्षा का स्वस्थ जीवन में महत्व पर रोशनी डाली, फिर उन्होंने बहुत सारे आसन खुद भी किए और साथी सतीश जैन के सहयोग से माताओं ने आसनों का भरपूर लाभ उठाया। (कपिल)