पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कैफे का इस्तेमाल करने वालो का रिकार्ड ना रखना समाज के लिए घातक : डीसी

कैफे का इस्तेमाल करने वालो का रिकार्ड ना रखना समाज के लिए घातक : डीसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला| कैफे का इस्तेमाल करने वालो का रिकार्ड ना रखना समाज के लिए घातक है, क्‍योंकि कोई भी गलत इंसान कैफे का इस्तेमाल करके देश व समाज का नुकसान कर सकता है। इसलिए कैफे मालिक उसका रिकार्ड जरूर रखे। ये बात जिले के डीसी धर्मपाल गुप्ता ने कही। उन्होंने अपने विशेष अधिकारो का इस्तेमाल करते हुआ जिले में सभी कैफे मालिकों को निर्देश दिए कि वह कैफे में रजिस्टर लगा कर रखे। जिससे कैफे में आने वालो का पूर्ण रिकार्ड रह सके। उन्होंने कहा कि जिले की सभी एसटीडी, पीसीओ आदि पर भी इस तरह का रिकार्ड रखे। ये रिकार्ड कम से कम 6 महीने के लिए रखा जाए। जिससे गलत काम करने वाले लोगों को आसानी से पकड़ा जा सके। ये लोग समाज के लिए खतरनाक होते है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी पीसीओ या कैफे का मालिक नियमों कि अनदेखी करता है तो उसके खिलाफ नियमों के तहत ही कार्रवाई की जाएगी। धारा 144 के उल्लंघन के दोष में उस पर धारा 188 के तहत पर्चा दर्ज किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...