बरनाला| वाईएस पब्लिक स्कूल हंडिया या के छठी से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने लुधियाना के एफ-2 रेसवे एडवेंचर व स्पोर्ट्स में कोऑर्डिनेटर मधु जेठी के नेतृत्व में टूर लगाया गया। टूर दौरान विद्यार्थियों ने रेसिंग व बाइक राइडिंग करते हुए खूब मनोरंजन किया। प्रिंसीपल कुसुम शर्मा ने कहा कि ऐसे टूर विद्यार्थियों के सर्वपक्षीय विकास में अहम होते हैं।