पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शादी का झांसा दे लड़की को भगाने के आरोप में 3 नामजद

शादी का झांसा दे लड़की को भगाने के आरोप में 3 नामजद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक लड़की को शादी का झांसा देकर उसे घर से भगाने वाले लड़के व उसके दो साथियों पर पुलिस ने पर्चा दर्ज किया है। यह पर्चा पुलिस स्टेशन रोड 11 कला में लड़की के पिता के बयान के आधार पर दर्ज हुआ है। थानेदार गुरचेत गुरतेज सिंह ने कहा के 20 साल की लड़की के पिता ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी लड़की कुछ दिन पहले सुबह 4:00 बजे घर से चली गई थी। उन्होंने लगातार तीन चार दिन लड़की की तलाश की लेकिन लड़की उन्हें कहीं भी नहीं मिली। अपने सूत्रों से उन्होंने पता लगाया की उनके गांव का लड़का गुरसेवक उसे अपने साथ ले गया है। गुरसेवक ने उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ भगाया। इस काम में उसके साथी जसप्रीत व बब्बी ने उसकी पूरी सहायता की। पुलिस ने लड़की के पिता के बयान के आधार पर तीनों पर लड़की को घर से भगाने व साजिश रचने का पर्चा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर के तीनों लड़कों की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही लड़की को काबू करके उसे परिवार के हवाले किया जाएगा। वह तीनों लड़कों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि कुछ दिन पहले पुलिस स्टेशन रूडके कला के अधीन पड़ते क्षेत्र में शादी के दिन एक लड़की अपने घर से भाग गई थी। जिनकी 5 दिनों बाद लड़के व लड़की की लाश मिली थी। उसके स्कोर हुए अभी कुछ दिन हुए हैं।

लड़की के पिता के बयान के आधार पर कार्रवाई
खबरें और भी हैं...