कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोग घायल
बरनाला| लापरवाही से कार चलाने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर पर्चा दर्ज किया है। धनौला पुलिस स्टेशन के थानेदार अजब सिंह ने कहा कि पुलिस को दिए बयान में तरसेम सिंह ने बताया कि उसकी बहन व उसका पति बाइक पर धनौला से बरनाला जा रहे थे। जब वह नेशनल हाईवे पर गुरुद्वारे के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए और उन्हें सिविल अस्पताल बरनाला में भर्ती करवाया गया। आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बयान के आधार पर पर्चा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।