नानक शाह फकीर फिल्म के विरोध में डीसी को दिया ज्ञापन
बरनाला |सिख धर्म के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव के जीवन पर बनी फिल्म नानक शाह फकीर के विरोध में अकाली दल अमृतसर के प्रधान सिमरनजीत सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में लोगों ने डिप्टी कमिश्नर को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नाम पर मांग पत्र दिया। इस मौके पर उन्होंने नानक शाह फकीर फिल्म पर तुरंत प्रतिबंध लगा कर उसे बनाने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। सिमरनजीत सिंह मान ने कहा कि नानक शाह फकीर फिल्म सिख धर्म के सिद्धांतों के उलट बनाई गई है। सिख धर्म में किसी को भी गुरु साहिब का रोल करने की इजाजत नहीं दी जा सकती और ना ही कर्मकांड का उपदेश दिया जा सकता है, लेकिन फिल्म में सिख सिद्धांतों को किनारे कर जलील करने की कोशिश की गई है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।