अंबेडकर फाउंडेशन ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
बरनाला| डॉ. बीआर अंबेडकर ह्यूमन राइट्स एंड वेलफेयर फाउंडेशन की तरफ से बाबा साहेब के 127 वें जन्मदिन की खुशी में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। फाउंडेशन के प्रधान कृष्ण ने बताया कि सरकारी प्राइमरी स्कूल जुमला मालकिन में पहली से लेकर पांचवीं कक्षा तक पहली चार पोजीशन हासिल करने वाले बच्चों को ट्रॉफी व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा की फाउंडेशन का मुख्य मकसद पिछड़े बच्चों की भलाई के लिए काम करना है। साथ ही गरीब लोगों की सहायता करना है। जिससे वह आगे बढ़कर मुख्यधारा में आ जाए। इस मौके पर जरनैल सिंह, जस्सी, रंजीत सिंह आदि हाजिर थे।