1 मई से प्राइवेट बस सर्विस बंद करेंगे
बरनाला|प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन बरनाला ने भदौड़ से बाजाखाना तक सड़क की खस्ता हालत होने के कारण 1 मई से बस सर्विस बंद करने का एेलान किया है। यूनियन के जिला अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने कहा कि बाजाखाना से बरनाला आने के लिए बस अाॅपरेटरों के पास समय पहले जितना ही है, लेकिन भदौड़ से लेकर बाजाखाना तक सड़क बहुत ज्यादा खस्ताहाल है। सड़क टूटी होने के कारण ड्राइवर को गाड़ी भगाकर टाइम पर आगे वाले अड्डे पर लगानी होती है, जिससे सवारियों को भी मुश्किल होती ही है, वहीं बसों का भी भारी नुकसान हो रहा है। इसके अलावा गाड़ी भगाकर टाइम पर लगाने से सड़क टूटी होने के कारण डीजल की खपत ज्यादा होती है और डीजल के रेट दिन-ब-दिन बढ़ रहे हैं, जिससे प्राइवेट बस ऑपरेटरों को बचत की जगह रोजाना नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया के बसों की जो रिपेयर 5 साल में एक बार होती थी, परंतु सड़क की खस्ताहाल होने कारण अब वह 5-6 महीनों में हो रही है, जिस पर 80 हजार से लेकर एक लाख तक का खर्च आता है। पहले तो 5 साल में एक बार बस की बॉडी की रिपेयर करवाने पर एक लाख तक का खर्च आता था। उन्होंने कहा कि बरनाला, भदौड़, भगता, बाजाखाना रोड पर चलने वाली सभी बस ऑपरेटरों ने यह फैसला किया है कि 1 मई 2018 तक यदि इस सड़क को न बनाया गया तो सभी बसें इस रोड से बंद रखी जाएंगी।