पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रक यूनियन में भाड़े को लेकर आॅपरेटर्स के दो गुटों में टकराव

ट्रक यूनियन में भाड़े को लेकर आॅपरेटर्स के दो गुटों में टकराव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला ट्रक यूनियन पर काबिज गुरजिंदर सिंह व दूसरे गुट जोरा सिंह में टकराव होने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौजूदा प्रधान के गुट ने दूसरे गुट के लोगों पर ट्रक ऑपरेटर्स को गुमराह करने का आरोप लगाया। वहीं विरोधी गुट ने प्रधान पर उनके हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। तनावपूर्ण माहौल के बीच कई बार दोनों गुटोंं में टकराव होते हुए बचा। दोनों ही गुटो ने अपने आप को यूनियन का केयर टेकर बताया। प्रधान ने कहा कि वह यूनियन को चलाएंगे। वहीं विरोधी गुट ने इसके लिए सात मेंबरी कमेटी का गठन कर दिया। गौरतलब है कि प्रदेश कैबिनेट की तरफ से किए गए नए फैसले के अनुसार ट्रक को भाड़ा पिछले साल के मुकाबले आधा ही मिलेगा। प्रदेश सरकार द्वारा यूनियन भंग करने के बाद भाड़े में कमी आई है। पहले भाड़ा मंडी से गोदाम तक 10 टन का 10 किलोमीटर गाड़ी चलाने के लिए 4400 रुपए मिलता था वो अब दो हजार रुपए मिलेगा। जिसके चलते ट्रक आॅपरेटर्स में रोष है। सरकार के इसी फैसले का ज्यादातर ट्रक यूनियन में विरोध हो रहा है। यूनियन के कांग्रेसी प्रधान व अन्य लोग इस मामले को बातचीत से सुलझाना चाहते हैं। जबकि दूसरे गुट पूरी तरह से गेहूं के सीजन का बायकॉट करने के पक्ष में है। (दीपक गर्ग)

ट्रक यूनियन बरनाला में भाड़े के मुद्दे पर तकरार करते दो गुटों के ट्रक आॅपरेटर।

रेट को लेकर है कशमकश
ट्रक यूनियन में पिछले कई दिन से कम हुए रेट को लेकर कशमकश चल रही थी। इसी बात को लेकर पुराने ट्रक आॅपरेटर जोरा सिंह ने झंडा उठा लिया। उन्होंने अपने साथियों को लेकर स्टेज पर कब्जा कर मौजूदा प्रधान के गुट के जसपाल गांधी को नीचे उतार दिया। इसके बाद सात मेंबरी कार्यकारी कमेटी का गठन कर दिया। इस मौके पर कौर सिंह, दर्शन सिंह, सुखबिंदर सिंह, प्रदीप कुमार, जगदीश राए, अमरीश सिंह व जोरा सिंह को मेंबर बनाया। जब वह स्टेज से नीचे उतरे तो दोनों गुटों में जमकर तकरार हुई। दोनों ने एक दूसरे पर माहौल को खराब करने के आरोप लगाए। साथ ही एक-दूसरे की शिकायत प्रशासन को करने की बात कही।

प्रधान सिर्फ सरकार के पक्ष की बात करता है : जोरा सिंह
विरोध करने वाले ट्रक आॅपरेटर जोरा सिंह ने कहा कि प्रधान गुरजिंदर व उसका साथी जसपाल गांधी हमारे पक्ष की नहीं बल्कि सरकार के पक्ष की बात करता है। इसलिए उन्होंने प्रधान को उतार कर कमेटी का गठन किया है।

आॅपरेटर्स को गुमराह कर रहे हैं तेजा सिंह : जसपाल गांधी
जसपाल गांधी ने कहा कि तेजा सिंह ट्रक आॅपरेटर्स को गुमराह कर रहे हैं। भाड़े का रेट कम करने का फैसला केन्द्र सरकार की एफसीआई के नए नियमों के तहत प्रदेश सरकार ने बनाया है। यह बाहरी लोगों के हाथ में खेल रहे हैं।

खबरें और भी हैं...