चोरी की बाइक सहित एक काबू, बेचने की फिराक में था
बरनाला| चोरी की बाइक सहित पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। उस पर चोरी का पर्चा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह जानकारी सिटी पुलिस स्टेशन के थानेदार धर्मपाल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मनदीप सिंह एक चोरी के बाइक सहित शहर की अनाज मंडी में घूम रहा है। सूत्रों से पता चला की यह बाइक कैसल रिसोर्ट के बाहर से पिछले महीने 6 तारीख को चोरी हुआ था। जिसकी सूचना बाइक के मालिक गुरिंदर सिंह ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने इसे सूचना के आधार पर आरोपी की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी बाइक में कुछ बदलाव कर उसे बेचने की कोशिश कर रहा था।