पत्नी से मारपीट के आरोप में पति नामजद
बरनाला| प|ी की बेरहमी से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पति पर पर्चा दर्ज किया है। पुलिस ने प्रवीण के बयान पर उसके पति मोहम्मद पर केस दर्ज किया है। थानेदार गुरतेज सिंह ने बताया कि थाना रोडके कला में पर्चा दर्ज किया गया है। सिविल अस्पताल में दाखिल पीड़ित ने बताया कि उसका पति शराब पीकर उससे मारपीट करता है। शाम को वह नशे की हालत में घर आया और आते ही उसने मारपीट शुरू कर दी। डॉक्टरी रिपोर्ट व उसके बयान के आधार पर पुलिस ने पर्चा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।